Looking For Anything Specific?

राधा भजन - लाडली अद्भुत नज़ारा तेरे बरसाने में है

 

|| राधा भजन ||

लाडली अद्भुत नज़ारा तेरे बरसाने में है
Ladli Adbut Nazara Tere Barsane Me Hai



लाडली अद्भुत नज़ारा तेरे बरसाने में है।

लाडली अब मन हमारा तेरे बरसाने में है।

बेसहारों को सहारा तेरे बरसाने में है ॥


झांकीया तेरे महल की कर रहे सब देवगण।

आगया बैकुंठ सारा तेरे बरसाने में है॥


हर लता हर पात में है तेरी दया की वो झलक।

हर घडी यशोमती दुलारा तेरे बरसाना में है॥


लाडली अद्भुत नज़ारा तेरे बरसाने में है।


अब कहाँ जाऊं किशोरी तेरे दर को छोड़ कर।

मेरे जीवन का सहारा तेरे बरसाने में है॥


यूँ तो सारे बृज में ही है तेरी लीला का प्रताप।

पर अनोखा ही नज़ारा, तेरे बरसाने में है ॥


लाडली अद्भुत नज़ारा तेरे बरसाने में है।


मैं भला हूँ या बुरा हूँ पर तुम्हारा हूँ सदा।

अब तो जीवन का किनारा तेरे बरसाने में है॥


लाडली अद्भुत नज़ारा तेरे बरसाने में है।

लाडली अब मन हमारा तेरे बरसाने में है।

Read More

राधा भजन - किशोरी मेरी तीन लोकन ते न्यारी

राधा भजन - राधे राधे जपो चले आयंगे बिहारी

राधा भजन - राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा

राधा भजन - मीठी मीठी मेरे साँवरे की, मुरली बाजे, प्यारी बँसी बाजै होकर, श्याम की दीवानी, राधा रानी नाचै

राधा भजन - मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ