|| राधा भजन ||

मीठी मीठी मेरे साँवरे की, मुरली बाजे
Meethi Meethi Mere Sanware Ki Murali Baaje




मीठी मीठी मेरे साँवरे की,

मीठी मीठी मेरे साँवरे की,

मुरली बाजे, प्यारी बँसी बाजै,

होकर श्याम की दीवानी, 

राधा रानी नाचै


छोटो सो कन्हैयो मेरो, बांसुरी बजावै 

यमुना किनारे देखो, रास रचावै 

पकड़ी राधे जी की बहियाँ,

देखो घूमर घालै,


होकर श्याम की दीवानी,

राधा रानी नाचै


छम छम बाजे देखो, राधे की पैजनियाँ

नाचे रे कन्हैयो मेरो, छोड़ के मुरलिया

राधे संग में नैन लड़ावै,

नाचे सागै सागै,



होकर श्याम की दीवानी,

राधा रानी नाचै


प्यारी प्यारी लागै देखो, जोड़ी राधे श्याम की

शान है या, ज़ान है या, देखो सारे गाँव की

राधे श्याम की जोड़ी ने,

हिबड़े माही राखै,



होकर श्याम की दीवानी,

राधा रानी नाचै



बाजे रे मुरलिया देखो, बाजे रे पैजनियाँ

भगतां ने बना ले तेरे, गाँव की गुज़रिया

करदे बनवारी यो काम,

तेरो काई लागै,


होकर श्याम की दीवानी,

राधा रानी नाचै


मीठी मीठी मेरे साँवरे की,

मीठी मीठी मेरे साँवरे की,

मुरली बाजे, प्यारी बँसी बाजै,

होकर श्याम की दीवानी, 

राधा रानी नाचै